RR vs GT IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 52वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यशस्वी पहली बार RR की कप्तानी कर रहे हैं। टीम के रेग्युलर कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। इस मुकाबले में राजस्थान के खेमे में शिमरॉन हेटमायर की वापसी हुई है। वहीं, GT ने मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का अब तक का सफर लगभग एक जैसा रहा है। 10-10 मैचों में दोनों ने 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर मौजूद है।
गुजरात टाइटंस लगातार तीन जीत के साथ शानदार लय में है, जबकि रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच मुकाबलों में तीन मैच गंवा चुकी है। अगर आज राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करती है, तो टीम अंक तालिका में सीधे पहले या दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। वहीं, गुजरात टाइटंस की जीत उन्हें दूसरे नंबर पर पहुंचा देगी, जबकि राजस्थान की टीम टॉप-4 से भी बाहर हो सकती है।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 66 मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिला है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 23 मैच जीत सकी है, जबकि रन चेज करने वाली टीम ने 43 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा टीम स्कोर 229 रन है, जिसे इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। वहीं, सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड Virat Kohli के नाम है, जिन्होंने 2024 में यहां नाबाद 113 रन बनाए थे। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन रहा है।
आईपीएल 2026 में इस मैदान पर अब तक खेले गए दोनों मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का मैच पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा और इस सीजन इस पिच पर यह पहला मुकाबला होगा। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान ने इस सीजन यहां दोनों बार 200 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन टीम अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।
RR बनाम GT हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इस दौरान RR ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं GT ने 6 मैच जीते हैं। इस सीजन में यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RR ने GT को 6 रन से हराया था।
RR और GT की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई
गुजरात टाइटंस (GT)
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

