सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

narayana

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल का शपथ ग्रहण हुआ है। योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई। संजय अग्रवाल पतंजलि पीठ से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें योग का पहले से अनुभव है। उनके इस अनुभव का फायदा हमारे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। हमारे छत्तीसगढ़ में योग और सर्वव्यापी होगा तथा लोगों तक पहुंचेगा। लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे।