अमृतसर. राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलों पर पहली बार खुलकर बयान दिया।
उपचुनाव जीतने के बाद होगा फैसला
संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए AAP का उम्मीदवार घोषित किया गया है। अगर वह उपचुनाव जीतते हैं, तो उन्हें राज्यसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ सकता है।इस स्थिति में, केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजे जाने की संभावना और बढ़ जाएगी। अरोड़ा ने कहा कि वह चुनाव जीतने के 14 दिनों के भीतर तय करेंगे कि राज्यसभा सीट छोड़नी है या नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी ने अभी तक उन्हें पंजाब कैबिनेट में कोई मंत्री पद देने का संकेत नहीं दिया है।

AAP सांसद केजरीवाल के लिए छोड़ सकते हैं सीट
संजीव अरोड़ा ने कहा, “अगर अरविंद केजरीवाल संसद जाना चाहते हैं, तो लोकसभा और राज्यसभा में AAP के सभी 7 सांसद उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका न मिलता, तब भी वह केजरीवाल के लिए अपनी सीट छोड़ देते। अरोड़ा ने कहा, “मुझे पंजाब में एक नई जिम्मेदारी दी गई है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
- बेटे के चोटिल होने का गुस्सा तहसीलदार की गाड़ी पर उतारा, CCTV फुटेज नहीं मिला तो बरसा दिए पत्थर, दो गिरफ्तार
