अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। शहर के धवारी क्षेत्र में एक मकान के अंदर धर्मांतरण कराए जाने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद तनाव और विवाद की स्थिति बन गई। मामले की भनक लगते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

हंगामे की सूचना मिलने के बाद मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचा। फरियादी आशा चौधरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनरेश, द्रौपदी और अन्य लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें: सतना में शराब की सनक में तांडव: पैसे न देने पर युवक से मारपीट, फिर बाइक में लगाई आग; दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

यह पूरा मामला सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धवारी गली नंबर-1 के पास का है। रविवार सुबह एक मकान में अवैध रूप से धर्मांतरण कराए जाने के आरोप को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कथित धर्मांतरण के इन आरोपों की वास्तविक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m