अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में उत्तरप्रदेश के एक तहसीलदार की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बरौंधा थाना क्षेत्र के भियामऊ स्थित क्रेशर प्लांट में बीती रात हुए विवाद के दौरान हाईवा पलट गया। हादसे में चालक वाहन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उत्तरप्रदेश के अतर्रा तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी की गाड़ी की टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
READ MORE: ग्वालियर में GRMC की मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी छात्र गिरफ्तार; अस्पताल के वॉशरूम में की गंदी हरकत
जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के अतर्रा तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी कथित तौर पर भियामऊ स्थित क्रेशर प्लांट पहुंचे थे। यहां कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान तहसीलदार की गाड़ी और हाईवा के बीच टक्कर हो गई, जिससे हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल चालक को लेकर चिंता जताई जा रही है। वहीं, आरोप है कि हादसे के बाद तहसीलदार मौके से चले गए। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और टक्कर की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
READ MORE: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा! कई स्कूलों को मेल भेजकर शो में बम ब्लास्ट करने की धमकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर उत्तरप्रदेश के अतर्रा तहसीलदार को मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित क्रेशर प्लांट तक पहुंचने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या वाकई अवैध वसूली को लेकर विवाद हुआ था? यदि हादसे में अधिकारी की गाड़ी शामिल थी, तो घायल चालक की जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल, मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तथा पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच का इंतजार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

