Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोठ बिहारी गांव में शनिवार को घर के बाहर बने सेफ्टी टैंक की पट्टी अचानक टूट जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाएं सास, बहू और 5 वर्षीय बच्ची गड्ढे में गिर गईं। गंदगी और मलबे में दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना उस वक्त हुई जब तीनों महिलाएं टैंक के ऊपर बैठकर नहा रही थीं। अचानक पट्टी टूट गई और वे गड्ढे में समा गईं। सूचना पर पहुंची खंडार थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर खंडार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय पनसुरी देवी, उनकी बहू 30 वर्षीय पिंकी और पोती 5 वर्षीय रितिका के रूप में हुई है। परिजनों ने तीनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि सेफ्टी टैंक करीब 10 साल पुराना था और उसकी दीवारें काफी कमजोर हो चुकी थीं। टैंक के ऊपर शौचालय और बाथरूम भी बने हुए थे, जो हादसे के समय ढह गए और उनका मलबा गड्ढे में गिर गया। गड्ढा आधे से ज्यादा पानी और गंदगी से भरा था। ग्रामीणों ने किसी तरह फावड़े और तसली से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतका पनसुरी देवी के बेटे प्रेमराज माली ने बताया कि घटना के वक्त वह पास ही काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज और चीखें सुनाई दीं। दौड़कर जब वह मौके पर पहुंचे, तो मां, भाभी और भतीजी कहीं नजर नहीं आईं। पूरा गड्ढा गंदगी और मलबे से भर चुका था। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और रेस्क्यू शुरू किया।
पढ़ें ये खबरें
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
