कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के मानहानि केस को लेकर ग्वालियर जिला कोर्ट के MPMLA कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में परिवादी एडवोकेट नितिन शर्मा के बयान दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन नाले में गिरी महिला, पीठ में घुसा सरिया
मामला 26 अप्रैल 2023 की कथित टिप्पणियों से जुड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के लिए ‘देश विरोधी’ शब्द का उपयोग किया था। परिवाद में सिंधिया के अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट और महेंद्र सिंह सिसोदिया पर भी आपत्तिजनक बयान देने और पोस्ट को री-पोस्ट करने के आरोप लगाए गए।
यह भी पढ़ें: अजब मऊगंज का गजब कारनामा: मेडिकल स्टोर पर मिलने लगी सीमेंट और सरिया! दवाई की दुकान और भ्रष्टाचार का ‘हार्डवेयर’ वाला खेल!
मामला पहले सीजेएम कोर्ट में था। जिसे अब एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट पहले ही न्यायालय में पेश कर दी है। जिसमें विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के मौजूद होने की पुष्टि हुई है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

