अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद नौकरी करना अब महंगा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करने वाले विदेशी छात्रों के लिए 70 हजार डॉलर का शुल्क प्रस्तावित किया है. यह फीस सीधे छात्रों से नहीं, बल्कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी से लेने का प्रस्ताव है. इसे विदेशी छात्रों के नामांकन पर अंकुश लगाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.ट्रंप प्रशासन ने पहली बार OPT के लिए 70 हजार डॉलर और नवीनीकरण के लिए 30 हजार डॉलर शुल्क का प्रस्ताव रखा है.  यह कदम वीजा दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है.

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों के लिए साथ में नौकरी करना अब महंगा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) कार्यक्रम में शामिल होने पर भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है. ट्रंप प्रशासन ने पहली बार OPT के लिए 70 हजार डॉलर और नवीनीकरण के लिए 30 हजार डॉलर शुल्क का प्रस्ताव रखा है.

OPT के तहत विदेशी छात्रों को अपनी पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में अमेरिका में काम करने का मौका मिलता है. आम तौर पर छात्र ग्रेजुएशन के बाद एक साल तक काम कर सकते हैं. OPT के जरिए विदेशी छात्रों को अमेरिका में काम का अनुभव मिलता है। टेक कंपनियां और दूसरी कंपनियां ऐसे छात्रों को खासकर STEM अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स से जुड़े कामों में नौकरी देती हैं.

वहीं, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस शुल्क को वीजा कार्यक्रम में कथित धोखाधड़ी और दुरुपयोग रोकने की कोशिश बताया है. विभाग ने OPT को सस्ते विदेशी श्रम के लिए इस्तेमाल होने वाला माध्यम बताया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m