रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में फायर स्टेशन का मामला उठाया। उन्होंने कहा, रायपुर में 9 लाख की आबादी में चारों दिशाओं में फायर स्टेशन होनी चाहिए। कब तक इसका भूमिपूजन कराएंगे? नेशनल एडवाईजरी के मुताबिक 2 लाख जनसंख्या में एक फायर स्टेशन होना चाहिए।

मंत्री विजय शर्मा ने कहा, एक फायर स्टेशन टिकरापारा में संचालित है। नगर निगम द्वारा एक संचालित है और एक फायर स्टेशन नवा रायपुर में इस तरह कुल 3 फायर स्टेशन मौजूद हैं। उन्होंने कहा, अभी रायपुर में 22 गाड़ियों के साथ कार्य चल रहा है। अप्रैल-मई महीने में राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन विभाग से नई गाड़ियों की खरीदी होनी है।

विधायक सुनील सोनी ने कहा, एक महीने में ही 6 से ज्यादा आगजनी की घटना हुई है, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। मंत्री विजय शर्मा ने कहा, कम संसाधन में काम हो रहा है। कई संस्थाओं की गंभीर लापरवाही पाई गई है। बहुत जल्द इस पर बैठकर चर्चा कर कार्य किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m