कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। बरगी क्रूज हादसे के बाद ग्वालियर के मशहूर पिकनिक स्पॉट तिघरा जलाशय में अब पर्यटकों की सुरक्षा और भी पुख्ता होगी। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने बोट क्लब का विस्तृत निरीक्षण किया। इस टीम में SDRF, पुलिस और तकनीकी विभाग के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा के हर पहलू को बारीकी से परखा।
मनोरंजन के साथ पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि
ग्वालियर की लाइफलाइन कहे जाने वाले तिघरा जलाशय में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे के बाद अचानक SDRF, सीएसपी और ई-एंड-एम विभाग की संयुक्त टीम तिघरा बोट क्लब पहुंची। कलेक्टर रुचिका चौहान के सख्त निर्देश हैं कि जलाशय में मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटकों की जान की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, निरीक्षण के दौरान टीम ने एक-एक लाइफ जैकेट की गुणवत्ता और उनकी संख्या की जांच की।
NEET में नकल रोकने NMC का ‘अजीब फरमान’: मेडिकल कॉलेजों में ‘हॉलिडे बैन’, जूनियर डॉक्टर्स ने
बोट संचालन की व्यवस्था का लिया जायजा
अधिकारियों ने बोट संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बोट क्षमता से अधिक पर्यटकों को न ले जाए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बोट क्लब के पास क्या इंतजाम हैं, इसकी भी समीक्षा की गई। टीम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह का सुधार तत्काल किया जाए। बोट्स के टेक्निकल मेंटेनेंस और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग में कोई ढिलाई न बरती जाए।
क्रूज हादसे के 3 बाद भी नहीं मिला सुराग: 4 लापता लोगों की तलाश जारी, कांग्रेस सांसद बोले- एक्सीडेंट
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई
बता दें कि छुट्टियों के दिनों में तिघरा में बड़ी संख्या में लोग बोटिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं। प्रशासन की इस सक्रियता का मकसद किसी भी अनहोनी को टालना और पर्यटन को सुरक्षित बनाना है। ग्वालियर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले बोट संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दहेज के लिए दामाद बना हैवानः डंडे से पीट-पीटकर सास को उतारा मौत के घाट,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

