निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छिंदवाड़ा जाते समय सिवनी जिले के छपारा नगर में अल्प प्रवास पर रहे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस दौरान छपारा में मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: सरकारी बाबू के घर छापा, 8 करोड़ की काली कमाई का खुलासा; सोना-चांदी और लग्जरी सामान बरामद

दतिया उपचुनाव के नतीजों पर बोले जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि हाल ही में आए दतिया उपचुनाव के नतीजों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता का स्पष्ट संदेश और जनमानस की इच्छा जाहिर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और Gen Z राहुल गांधी के विचारों और उनकी सोच के साथ मजबूती से खड़ी है।

ये भी पढ़ें: जब मंत्री ही अंधेरे में फंसीं, तो आम यात्रियों का क्या? बरगवां स्टेशन पर सवाल

“कांग्रेस सरकार आई तो मक्के को मिलेगा समर्थन मूल्य”

किसानों से जुड़े सवाल और मक्के के समर्थन मूल्य की मांग पर बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मक्के की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के दायरे में शामिल किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही और वाजिब दाम मिल सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m