रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुध बाजार के समीप कथित देह व्यापार मामले में पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं. मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय के स्वलिखित बयान पर भारतीय न्याय संहिता एवं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा बुध बाजार इलाके में लंबे समय से चल रहे एक कथित अवैध सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बुध बाजार क्षेत्र में कथित देह व्यापार के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा बुध बाजार इलाके में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस पूरे नेटवर्क और मुख्य संचालक की तलाश में जुटी है.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए पुरुषों में कुछ रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय कलुआ पथरा गांव के रहने वाले हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने में सफल भी हो गए. पुलिस अब फरार लोगों की तलाश कर रही है.

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें इस इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान कई संदिग्ध लोग पकड़े गए और कुछ भाग निकले.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और रिहायशी क्षेत्र में इस पर रोक लगना जरूरी था. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की भावना जताई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं मोबाइल जांच के दौरान देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गिरफ्तार रवि कुमार एवं विनोद कुमार के परिजनों ने दोनों को निर्दोष बताया है. परिजनों का कहना है कि दोनों ट्रैक्टर से टुकड़ा ईंट गिराने गये थे. उन्होंने पुलिस पर बिना पर्याप्त जांच के भीड़ के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m