अजयारविंद नामदेव, शहडोल। रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है लेकिन शहडोल जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन से सामने आया एक वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद महिला ने ल रौद्र रूप दिखाया, महिला ने बिना डरे काली और झांसी की रानी का रूप धारण कर मनचले को मौके पर ही लात-घूंसों व मोबाइल से पीट-पीटकर सबक सबक सिखाया कि मनचले को उसकी मम्मी याद आ गई, महिला आको मम्मी मम्मी कहकर रहम की भीख मांगने लगा। महिला के सेल्फडिफेंस पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा।
ये भी पढ़ें: जांच करने पहुंचे खाद्य अधिकारी, चौपाटी पर उड़ाई दावत: चाट-फुल्की का चखा स्वाद; पार्सल कराया और भुगतान किए बिना लौटने का आरोप
मोबाइल और लात-घूंसों से की पिटाई, याद आ गई ‘मम्मी’
बताया जा रहा है कि महिला देर रात यात्रा के लिए बुढ़ार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान स्टेशन परिसर में घूम रहे एक युवक ने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने डरने या चुप रहने के बजाय युवक का सामना किया और विरोध करते हुए अपने मोबाइल से उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला के आक्रामक तेवर देखकर युवक पीछे हटने लगा और कथित तौर पर रहम की गुहार लगाने लगा। महिला ने पीट पीट कर इसको इसकी मम्मी की याद दिला दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला युवक को मोबाइल से पीटती और लात मारती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला का रौद्र रूप देखकर युवक उसे अपनी मां तक कहने लगा। इसी बीच महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला।
RPF की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF की तैनाती रहती है, तो कथित छेड़छाड़ की घटना के दौरान सुरक्षा बल कहां था? देर रात अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: 50 साल पुराने रास्ते पर आपस में भिड़े भाजपाई! जिलाध्यक्ष के पत्र से भड़की अंतर्कलह, जानिए क्या है पूरा विवाद?
GRP थाना प्रभारी का बयान
वही इस मामले में शहडोल जीआरपी थाना प्रभारी शहडोल आर.एम झरिया का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं आई है, फिर भी वीडियो उपलब्ध कराइये तो दिखवाते है इस मामले को।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


