आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में अपहरण की एक सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। अपनी भांजी और भतीजी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे उतनबाड़ निवासी कपिल मीणा का अपहरण कर लिया गया।
ये भी पढ़ें: पत्नी नहीं लौटी तो साढ़ू भाई को बनाया बंधकः पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बंधक को छुड़ाया, आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार
ब्लैक गाड़ी से आए 7-8 हथियारबंद बदमाश, देव डांसर पर आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कपिल मीणा जब रास्ते में था, तभी एक काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और बंदूक की नोक पर जबरन अपने साथ उठाकर ले गए। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस वारदात का मुख्य आरोपी देव डांसर और उसके साथियों को बताया है।
ये भी पढ़ें: 25% मार्जिन और कूरियर से VVIP टिकट का लालच! सोशल मीडिया पर फर्जी पेजों का मायाजाल, क्राइम ब्रांच ने मेटा को भेजा ईमेल
बड़ौदा थाने में परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा
वारदात की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण और पीड़ित के परिजन भारी संख्या में बड़ौदा थाने पहुंच गए। उग्र ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाने की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

