जालंधर। जालंधर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच द्वारा अपने विरोधी को गोली मारने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के पुरानी बातों को लेकर रंजिश थी और बीती दिन दोनों ही आमने सामने हो गए जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।
जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव काला बकरा के सरपंच ने रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में भोगपुर थाने की पुलिस ने फायरिंग करने वाले गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल तलविंदर सिंह निवासी गांव काला बकरा की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। उन दोनों का काफी समय से विवाद चल रहा था।

बताया यह भी जा रहा है कि उन दोनों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है और हमला करने वाला सरपंच बरी हो चुका था। सरपंच चुनाव के दौरान उनकी रंजिश और बढ़ गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

