सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। जिले के तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र के कुकराव गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलीं। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे के औजारों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सन्न है।

ये भी पढ़ें: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने फूटा जनता का गुस्सा, लगे ‘बिजली कंपनी चोर है’ के नारे, वीडियो वायरल

धारदार हथियारों से हमला, जान से मारने की धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुकराव गांव में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि माड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय गुप्ता ने अपने ही रिश्तेदारों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया और उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी। खून-खराबा होते देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग रुकने को तैयार नहीं थे।

दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस चौकी, जांच में जुटी पुलिस

इस खूनी झड़प में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आने की खबर है। घटना के तुरंत बाद दोनों पक्ष लहूलुहान हालत में तिनगुड़ी पुलिस चौकी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है और घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ें: खून के रिश्ते पर भारी पड़ा रुपयों का लालच: रातभर दर्द से तड़पती रही लहूलुहान मां, हैवान बेटा सुबह होने का करता रहा इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को कब्जे में ले लिया गया है। वीडियो के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m