हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से बेहद दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कातिल बेटे ने अपने पिता को ऐसी लात मारी कि उसकी जान निकल गई। पिता की हत्या करने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने शव को सड़क पर घसीटकर पुल के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेड़िया के खरभोगावां सिपानी का है।
घटना 4 जुलाई की है जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ है। बड़वाह SDOP अर्चना रावत के अनुसार, मृतक नारायण अपने बेटे से गाली-गलौज करते थे और उसे घर नहीं आने देने की धमकी देते थे। विवाद इतना बढ़ा कि दौरान आरोपी ने अपने पिता के सीने में कई बार लात मारी। इसके बाद उन्हें पैरों से पकड़कर घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।
बेड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि 5 जुलाई को सूचना मिली थी कि भोगावां सिपानी में पुल के पास गांव के नारायण का शव पड़ा है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की और घटनास्थल से सबूत जुटाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नारायण की मौत का कारण सीने में गंभीर चोट बताया गया। इसके बाद पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

