संजीव, सोनीपत: लैंडमार्क रिजॉर्ट में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट का स्थापना एवं पदग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित स्वाति गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने क्लब के बोर्ड सदस्यों के साथ आगामी परियोजनाओं, सदस्यता बढ़ाने और रोटरी फाउंडेशन के लक्ष्यों को लेकर अहम समीक्षा बैठक की।
मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत
क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद मोना भूटानी और सचिव रोटेरियन सुनील भारती मंचंदा ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित स्वाति गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का एकमात्र ध्येय निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना है। उन्होंने नई टीम को पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर काम करने के नए लक्ष्य दिए।
राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन
समारोह के दौरान क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों का औपचारिक ‘पिनिंग समारोह’ भी आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सभी नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर क्लब में उनका स्वागत किया और उन्हें रोटरी के आदर्शों व मानवीय सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के कई वरिष्ठ रोटेरियन, विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

