अनिल मालवीय, इछावर/ सीहोर। School Teacher Car Accident : एमपी के सीहोर के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूल जाने की जल्दी में सवारियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिलकिसगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। 

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने नाबालिग छात्राओं को सिखाया फॉरेंसिक का पाठ, कहा- आओ तुम्हें पोस्टमार्टम सिखाऊं, प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स पर कार्रवाई की कही बात

जानकारी के अनुसार, तीनों शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचने के तनाव और जल्दबाजी में वाहन से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी हड़बड़ाहट में तेज रफ्तार कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों शिक्षक गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें: नॉनवेज खाने में निकला मरा हुआ चूहा! खाते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और बिलकिसगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों के परिजनों और संबंधित स्कूल प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m