शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले में कल एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर परासिया के BMS ऑफिस के सामने मकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग हबीब खान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

दीवार ढह गई और कार के दोनों एयरबैग खुल गए

जानकारी के अनुसार, कल एक कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार ढह गई और कार के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए।

बड़ी खबर: इंदौर में राहुल गांधी के दौरे से पहले विरोध के पोस्टर, लिखा- ‘झूठ की गूंज’

गमी कार्यक्रम में शामिल होने आया था परिवार

दुर्घटना में कार सवार बुजुर्ग हबीब खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य लोगों और मकान में मौजूद लोगों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था और वापस लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने एक बुजुर्ग दंपती को लिफ्ट दे दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन हल्की बारिश के आसार, चक्रवाती तंत्र सक्रिय; अब तक 89% कोटा पूरा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m