SRH vs CSK IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। SRH के होम ग्राउंड यानी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऋतुराज ने बताया कि CSK के खलील अहमद इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं SRH के कप्तान ईशान किशन ने बताया कि इस मुकाबले के लिए हर्ष दुबे की जगह श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में SRH ने अब तक खेले गए 5 में से 2 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था, जो इस सीजन में उनकी पहली हार थी। अब SRH अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

बता दें कि SRH और CSK के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

SRH मौजूदा सीजन में अपने होम ग्राउंड पर तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम ने यहां खेले गए पिछले दो मैचों में से एक में जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और 57 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने प्रभावशाली गेंदबाजी की थी।

हैदराबाद का यह मैदान आईपीएल में हाई-स्कोरिंग वेन्यू के तौर पर जाना जाता है। यहां बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है और बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। आमतौर पर टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (चेज) करना पसंद करती हैं।

अब तक इस मैदान पर कुल 85 मैच खेले गए हैं, जिनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 48 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 36 मैचों में सफलता मिली है।

स्टेडियम के अहम आंकड़े:

कुल मैच: 85
पहले बल्लेबाजी कर जीत: 36 (42.35%)
लक्ष्य का पीछा कर जीत: 48 (56.47%)
टॉस जीतकर जीत: 32 (37.65%)
टॉस हारकर जीत: 51 (61.18%)
बेनतीजा मैच: 1 (1.18%)
उच्चतम स्कोर: 286/6
न्यूनतम स्कोर: 80
चेज में उच्चतम स्कोर: 160/3
प्रति विकेट औसत रन: 27.33
प्रति ओवर औसत रन: 8.33
पहली पारी का औसत स्कोर: 163.49

आज के मुकाबले में भी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

SRH बनाम CSK हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें CSK का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान CSK ने 15 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि SRH को केवल 7 मुकाबलों में जीत मिली है।

SRH और CSK की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: 

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H