SRH vs KKR IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले और सीजन के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम 19 ओवर में 165 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। अब KKR को मुकाबला जीतने के लिए 166 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
SRH की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 41 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15, हेनरिक क्लासेन ने 11 और कप्तान पैट कमिंस ने 10 रन टीम के स्कोर में जोड़े। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
KKR की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर SRH की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। उनके अलावा सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।
SRH और KKR की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

