PUNJAB DESK, अमृतसर। भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यात्रियों को तोहफा दिया है। रेल प्रशासन की ओर से 8 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन पंजाब के कई शहरों से गुजरेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन 21 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी साथ ही भीड़ भी कम होगी।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही ये विशेष ट्रेन

अमृतसर-कटिहार (05736/05735), नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04081/04082), अमृतसर-बरौनी (04610/04609), पठानकोट-छपरा (05193/05194), अमृतसर-कोलकाता (04624/04623), अमृतसर-जयनगर (04651/04652), फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर (04620/04619) और फिरोजपुर कैंट-पटना (04616/04615) शामिल हैं।

क्यों लिया गया फैसला ?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। गर्मियों के सीजन में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

यात्रियों को क्या सलाह दी गई ?

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और बुकिंग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर जांच लें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें