SC Hear Case of Rahul Gandhi Pushing Pregnant Journalist: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को झटका लगा है। गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने और बदसलूकी के मामले की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सुनवाई को राजी हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पीठ के समक्ष मामला उठाते हुए कहा कि कल के आदेश से यह स्पष्ट नहीं है कि विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट आने के दौरान बनी स्थिति उसे लेकर नोटिस जारी किया गया है या नहीं। उन्होंने महिला पत्रकार को धक्का देने का मामला भी उठाया।
इसपर देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा कि हमने सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। आप अपनी याचिका और आवेदन का नंबर नोट करवा दीजिए। हम 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे।
दरअसल बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इससे पहले राहुल गांधी पर महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। यह घटना 12 अक्टूबर को उस समय हुई, जब महिला पत्रकार चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं। प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि इस घटना में महिला पत्रकार को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उसमें राहुल गांधी महिला पत्रकार को अपनी कोहनी से धक्का देते और पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद वह गिर गईं।
बीजेपी नेताओं से बातचीत के दौरान महिला पत्रकार ने बताया था कि राहुल गांधी ने उन्हें कंधे से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया था। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर राहुल गांधी के सार्वजनिक बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कथित कृत्य महिलाओं के अधिकारों और पितृसत्ता खत्म करने की उनकी अपील के विपरीत हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला 12 अक्टूबर का है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। मार्च के दौरान राहुवल गांधी कई लोगों को धक्का मारते हुए दिखे थे। बीजेपी ने इसका वीडियो भी जारी किया था। राहुल गाधी के मार्च के दौरान वह सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थीं और बाहर गेट पर खड़ी थीं। जब राहुल गांधी आए तो उन्होंने बयान लेने के लिए माइक लगा दिया, लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने माइक हटा दिया। थोड़ी देर बाद जब बाकी के मीडियापर्सन ने माइक लगाया तो उन्होंने भी माइक लगाया।
रिचा ने कहा कि ये मेरे लिए बड़ा अवसर था। इसलिए मैं राहुल गांधी के पास बाइट लेने पहुंची, लेकिन राहुल गांधी ने मेरा हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने कैमरामैन को भी खींचकर धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरा और मैं सीढ़ी पर पेट के बल पर गई।। इसके बाद कई लोग ऊपर गिर गए। रिचा ने बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती हैं और इस घटना के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

