कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। सीएम ने सहकारी बैंक के लेखापाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। कोरिया में सहकारी बैंक में पदस्थ लेखापाल कल्लू प्रसाद मिश्रा द्वारा खाद गबन प्रकरण में कार्रवाई करने में लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम साय के बैक-टू-बैक एक्शन से यह साफ नजर आ रहा है कि उनकी छवि भले ही सौम्य हो, लेकिन लापरवाही पर उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है।

इसे भी पढ़ें : सुशासन तिहार में सीएम साय के सख्त तेवर: लापरवाही पर सहायक आयुक्त को किया सस्पेंड, परीक्षा परिणाम को लेकर भी जताई नाराजगी

narayana

इसके पहले सीएम ने आज कोरिया जिले में सुशासन तिहार के दौरान शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ कार्य में लापरवाही से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H