पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के तहत राज्य में 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सुनवाई में तेजी लाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने मटुआ समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता देने का भी ऐलान किया. साथ ही, ममता बनर्जी पर सीएए विरोध को लेकर निशाना साधा.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर तक 2.5 लाख आवेदकों को CAA के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि सरकार सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाएगी. 31 दिसंबर तक करीब 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है. CAA के माध्यम से नागरिकता प्राप्त करने वाले पात्र अनुसूचित जाति (SC) के लोगों को राज्य सरकार की ओर से SC प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मतुआ गोसाईं सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल में केवल 25 हजार लोगों को CAA के तहत नागरिकता मिली है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि CAA के तहत नागरिकता पाने वाले पात्र अनुसूचित जाति के आवेदकों को एससी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.
CM शुभेंदु अधिकारी ने मतुआ गोसाईं सम्मेलन में मतुआ समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मटुआ समुदाय के समर्थन की वजह से ही राज्य में यह सरकार बन सकी है. साथ ही मतुआ विकास बोर्ड को 50 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ-साथ ठाकुरनगर क्षेत्र के विकास के लिए अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड की सुविधा और इसे नगरपालिका (Municipality) का दर्जा देने की घोषणा की गई.
उन्होंने कहा, ‘अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएए लागू कर दिया है और पात्र लोगों को नागरिकता मिल गई है. केवल ममता बनर्जी ने ही इसका विरोध किया.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

