अमेरिका के ओहायो में एक हिंदू मंदिर पर हमले की घटना सामने आई है. ओहायो के रिकमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वड़ताल धाम हिंदू मंदिर पर अज्ञात व्यक्तियों ने ईंटें फेंककर नुकसान पहुंचाया. हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया.

अमेरिका के ओहायो में श्रीस्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम पर ईंटों से हमला किया गया. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने इस घटना को संभावित हेट क्राइम बताया है.

अमेरिका के ओहायो स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर ईंटें फेंककर हमला किया गया है. घटना की जांच की जा रही है और FBI समेत संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इस घटना को संभावित हेट क्राइम बताया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

HAF ने बताया कि घटना का सर्विलांस वीडियो उपलब्ध है और अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार इस हमले में मंदिर की खिड़कियों और ढांचे को नुकसान पहुंचा है. कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने बताया कि ईंटों से मंदिर की खिड़कियां टूट गईं. घटना के समय पुजारी और कई श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थेहमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकीं. संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है.

HAF ने कहा कि यह संभावित हेट क्राइम ऐसे समय में हुआ है जब हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ जबरदस्त नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने जांच एजेंसियों से दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने को प्राथमिकता देने की अपील की है.

अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हमले के पीछे किसी धार्मिक मकसद की आधिकारिक पुष्टि हुई है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह मंदिर के पदाधिकारियों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता की पेशकश की गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m