प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के जामा मस्जिद इलाके में स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है। थोड़ी देर शांति रहने के बाद उपद्रवियों ने पुनः इकट्ठा होकर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में मिसालः मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से हटाया शाही मस्जिद का हिस्सा, कलेक्टर ने की शांति बनाए रखने की अपील
वरिष्ठों और जनप्रतिनिधियों की अपील भी बेअसर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद के सामने अचानक दोबारा जमा हो गए। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों और शहर काजी ने भीड़ को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उपद्रवियों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने के दौरान हंगामा: भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले-
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


