भारत समेत दुनिया के तमाम ग्लोबल बाजारों की नजर आज देर रात आने वाली US फेड पॉलिसी पर है, जिसमें यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श, पॉलिसी अनाउंसमेंट करेंगे. भारतीय शेयर बाजार में भी गुरुवार की सुबह इस फैसले का असर दिखेगा. अमेरिका के फेडरल रिजर्व के फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार, रुपया, बॉन्ड और सोने की कीमतों पर पड़ेगा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर सबकी नजर टिकी हैं.

आज रात 11.30 बजे अमेरिका में फेडरल रिर्जव ब्याज दर का ऐलान करेगा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर को लेकर बड़ा फैसला करेगा.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 15-16 सितंबर की बैठक का आज आखिरी दिन है और बाजार की नजर ब्याज दर के फैसले पर टिकी है. फेड के ब्याज दर फैसले के पर पूरी दुनिया के बाजारों की नजर है, क्योंकि ब्याज दरों में बदलाव का असर सिर्फ US की अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहता. डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, सोना और दुनिया भर के शेयर बाजारों में इसका असर दिखाई देता है.

मौजूदा फेड फंड्स रेट 3.50%-3.75% है और बाजार करीब 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है. लेकिन अगर यह उम्मीद से ज्यादा 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करता है तो डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को मजबूती मिल सकती है, जबकि भारतीय शेयर बाजार और रुपये पर दबाव बढ़ सकता है.

फेड चेयर केविन वार्श अपनी सख्त नीतियों के लिए मशहूर हैं. जिस तरह से अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है, उसके बाद ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की आशंका तेज है. 

फेड की दर बढ़ने से डॉलर मजबूत होने की संभावना बढ़ती है. ऐसे में रुपये पर दबाव आ सकता है। बुधवार को रुपया करीब ₹95.93 प्रति डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा था.

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व 16 सितंबर 2026 को ब्याज दर पर बड़ा फैसला लेने वाला है. अमेरिका में आज रात होने वाले फैसले का असर सुबह भारत पर भी दिखेगा. खाड़ी युद्ध और तेल के बढ़े दाम की वजह से अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है. फेडरल रिजर्व अगर ब्याज दर में बढ़ोतरी करता है, तो भारत में भी लोन महंगा होने का दबाव बढ़ सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m