Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में पेपर लीक का जिन्न फिर से बाहर आ गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चिट्ठी लिखकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के पूरे नेटवर्क को उखाड़ने की मांग की है।

सलमान खुर्शीद और स्पर्धा चौधरी का कनेक्शन?
किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में बड़े नाम लिए हैं। मंत्री का आरोप है कि 15 जुलाई 2023 को जब राजस्थान हाईकोर्ट में सुरेश ढाका की पैरवी हो रही थी, तब वहां सीनियर एडवोकेट और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद मौजूद थे। दावा है कि यह पूरी कानूनी सेटिंग पूर्व कांग्रेस नेता स्पर्धा चौधरी ने करवाई थी।
सुरेश ढाका के पिता की माइंस की हो जांच
मंत्री जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि फरार आरोपी सुरेश ढाका के पिता को करीब 20 करोड़ रुपये की बजरी खनन लीज आवंटित हुई है। किरोड़ी लाल ने सीएम से मांग की है कि सुरेश ढाका, उसके पिता और उसके करीबियों के पूरे आर्थिक नेटवर्क की जांच हो। एसआईटी या किसी स्वतंत्र एजेंसी से खनन लीज के पैसों के सोर्स का पता लगाया जाए। स्पर्धा चौधरी की भूमिका और वित्तीय लेन-देन का कच्चा-चिट्ठा बाहर आए।
SOG की मिलीभगत से भागा ढाका
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि साल 2022 में उन्होंने खुद SOG को जानकारी दी थी कि सुरेश ढाका जयपुर में ही छिपा है। लेकिन, कथित मिलीभगत के चलते 28 दिसंबर 2022 को वो भाग निकला। उनका आरोप है कि 2013 से लेकर अब तक कई भर्तियों में ढाका का नेटवर्क सक्रिय रहा है।
TCS के अधिकारियों पर भी बड़ा आरोप
मंत्री ने ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी गंभीर बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश ढाका ने TCS कंपनी के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर सेटिंग की थी। इससे एग्जाम में धांधली करना आसान हो गया।
स्पर्धा चौधरी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि 2018 में RLP और फिर कांग्रेस में रहीं स्पर्धा की भूमिका इस पूरे मामले में बेहद संदिग्ध है। उन्होंने साफ कहा कि अगर स्पर्धा और ढाका के पिता से कड़ाई से पूछताछ हुई, तो बड़े नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस पेपर लीक नेटवर्क के खिलाफ कितना बड़ा एक्शन लेती है।
पढ़ें ये खबरें
- तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: जमानत पर छूटे POCSO के आरोपी ने मचाया कत्लेआम, अपने परिवार के साथ शिकायत करने वाली लड़की के परिवार का किया कत्ल…
- बांकीपुर के चुनावी रण में भाजपा का नया चेहरा, नीरज कुमार सिन्हा भारती पर जताया भरोसा
- राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूओं की मौतों का सिलसिला: अब बांसवाड़ा में 2 घंटे में गई दो की जान
- सीएलजी कमेटी की पारिवारिक मामले में सुनवाई, पीड़ित को नशामुक्ति केंद्र से छुड़वाकर परिजनों के साथ भेजा
- गरीब रथ एक्सप्रेस के AC कोच में महिला को सांप ने डसा! रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
