PUNJAB DESK, अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए बीते दिन कमिश्नरेट पुलिस व देहाती पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ ग्रीन एवेन्यू स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंची, लेकिन मजीठिया पुलिस को वहां नहीं। इस सबके बाद भी अधिकारियों द्वारा घर की तलाशी के साथ-साथ कई अन्य ठिकानों पर भी मजीठिया को खोजा गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया। इन सबसे अलग खुद की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर मजीठिया ने हाईकोर्ट का रुख किया है।

मजीठिया पर मजीठा थाने में दर्ज एफ.आई.आर. को लेकर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, अब इस मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है। बता दें कि आज हुई सुनवाई में पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से कल तक का समय मांगा है।

यह है मामला बता दें कि मजीठा थाने से आरोपी को जबरन छुड़ाने के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस के इस हरकत को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। याचिका की सुनवाई से पहले माननीय हाईकोर्ट द्वारा डी.जी.पी. पंजाब, अमृतसर के एस.पी. व मजीठा थाना के इंचार्ज से भी पूरे मामले में जवाब तलब किया गया था है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m