पंजाब रोडवेज और पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर हड़ताल का ऐलान किया है। नाराज यूनियन का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिसके कारण वह नए साल फिर से अनिच्छित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे।
यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने अभी तक हमारी मांगें पूरी नहीं की हैं। न तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया और न ही किलो मीटर स्कीम बंद की गई है। इसके अलावा कई अन्य मांगों को लेकर हम एक बार फिर 6, 7, 8 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं और अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए होगी।

7 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी
आपको बता दें कि 18 दिसंबर से वर्कर्स संघर्ष शुरू करेंगे। 18 दिसंबर को सबसे पहले गेट रैलियां की जाएंगी, फिर 22 दिसंबर को पंजाब के सभी विधायक और मंत्री उनके घरों के बाहर जाएंगे और उन्हें मांग पत्र देंगे और फिर 2 जनवरी में गेट रैली के बाद तीन दिन का चक्का जाम किया जाएगा। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जाएगा।
- आयकर विभाग का टैक्स असिस्टेंट निकला शातिर चोर, ChatGPT से बनाता था फर्जी बिल; लाखों का सामान जब्त
- पेपर लीक जांच में तेजी, दिल्ली हाईकोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए स्पेशल जज नियुक्त किया
- रील्स बनाना पड़ा भारी! आम के बगीचे में घेरकर युवकों की बांस के डंडों से पिटाई, VIDEO वायरल
- फार्मासिस्ट से रिश्वत लेते धरा गया सिविल सर्जन, पे डेटा ट्रांसफर के नाम पर मांगी थी रकम…
- 9 साल पुराने एक्सीडेंट केस में कोर्ट का फैसला: चालक को 2 साल की सजा, बुजुर्ग की हुई थी मौत

