PoK के रावलाकोट और मीरपुर में रहने वाले लोग ‘असली कश्मीरी’ हैं ही नहीं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के इस एक बयान ने पाकिस्तान में संसद तक हंगामा मचा कर रखा हुआ है. आसिफ ने भाषा के नाम पर भेदभाव करते हुए खुलेआम कह दिया कि पोटोहारी और पहाड़ी बोलने वाले रावलाकोट और मीरपुर के लोग ‘असली कश्मीरी’ हैं ही नहीं, जिससे PoK की सड़कों पर गुस्सा भड़क उठा है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने उनके इस्तीफे की मांग की है.

पाक अधिकृत कश्मीरियों पर बयानबाजी के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने फटकार लगाई है.

पाकिस्तान इस अपनों के बीच में ही घिरता नजर आ रहा है. उसका साफ कारण है पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेमतलब का बयानबाजी करना. भारत को लेकर अनर्गल बयानबाजी करने रहने के लिए मशहूर ख्वाजा आसिफ ने इस बार पाक अधिकृत कश्मीरियों पर बयानबाजी के लिए पूरी तरह घिर चुके है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक टीवी इंटरव्यू में PoK के रावलकोट क्षेत्र को लेकर विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों से प्रभावित रावलकोट ‘कश्मीरी नहीं हैं’ और वहां के लोगों को वे कश्मीरी नहीं मानते. उन्होंने इशारों इशारों में ही कह दिया कि रावलाकोट और मीरपुर के लोग पोटोहारी भाषा बोलते हैं, इसलिए उन्हें  “असली कश्मीरी” नहीं माना जा सकता. 

ख्वाजा आसिफ ने यह बयान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में Joint Awami Action Committee (JAAC) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर दिया है. इन प्रदर्शनों में हिंसा हुई, कई मौतें हुईं. PoK के लोग आर्थिक तंगी, राजनीतिक अधिकार और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. 

पाकिस्तान की संसद में PPP के रजा परवेज अशरफ ने कहा कि इतने वरिष्ठ मंत्री द्वारा ऐसा ‘जनरल स्टेटमेंट’ कभी नहीं दिया जाना चाहिए. इस पर PPP और JUI-F दोनों ने आपत्ति जताई. 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने उनके इस्तीफे की मांग की है. बिलावल ने संसद में सवाल किया, “एक रक्षा मंत्री द्वारा रावलकोट के कश्मीरियों को कश्मीरी न मानने वाले बयान को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? उन्होंने हैरानी जताई है कि ख्वाजा आसिफ अब तक संघीय कैबिनेट का हिस्सा कैसे हैं.

पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में बोलते हुए JUI-F के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने धैर्य और सहनशीलता बरतने की अपील की. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m