Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 जून 2026) की खबरों में Air India की फ्लाइट पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी; मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर; ईरान पर फिर भड़के ट्रंप; सोना 32 हजार और चांदी 1.59 लाख रुपए सस्ती हुई प्रमुख रहा।

1. Air India की फ्लाइट पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी

दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान लैंडिंग से पहले गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई. एअर इंडिया ने इसे गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान हुई एयरस्पेस उल्लंघन की घटना बताया है. फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान करीब दो मिनट से भी कम समय तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में रहा. इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने संबंधित नियामक अधिकारियों को भी दे दी गई.

पढ़े पूरी खबर…..

2. मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर

मुंबई लोकल ट्रेन में मर्डर की वारदात हुई है। बारिश के कारण ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी शख्स ने मुंबई की फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम मयंक रमेश लोहार है। घटना अंधेरी से बोरीवली के बीच हुई। वारदात के बाद आरोपी आराम से ट्रेन से उतरकर फरार भी हो गया।

पढ़े पूरी खबर…..

3. ईरान पर फिर भड़के ट्रंप

शांति वार्ता के बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। परमाणु जांच को लेकर ईरान-अमेरिका के बीच विवाद (Iran-Us Dispute) हो गया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर भड़क उठे। भड़के ट्रंप ने ईरान को कोई समझौता नहीं होने तक की धमकी दे डाली।

पढ़े पूरी खबर…..

4.  सोना 32 हजार और चांदी 1.59 लाख रुपए सस्ती हुई
Gold और Silver Market में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 24 जून को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज नरमी दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,43,890 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं चांदी भी 794 रुपए सस्ती होकर 2,26,689 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. खास बात यह है कि इस साल की रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना करीब 32 हजार रुपए और चांदी लगभग 1.59 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबीः 15 दिन बाद देश में मानसून (Monsoon in country) एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में एंट्री ले चुका है। मुंबई में मानसून (Monsoon in Mumbai) के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पूरी रात मुंबई में भारी बारिश हुई। इससे मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई डूबती नजर आई। भारी बारिश के कारण हार्बर लाइन-अंधेरी सबवे बंद हो गया है। जबकि मायानगरी की सड़कों पर 3 फीट पानी भर गया है। इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।  इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। (पूरी खबर पढे)

पुणे मंगेतर हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासाः पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Choudhary) ने दिया था। मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुणे मंगेतर हत्याकांड (Fiancee murder case) में एक और बड़ा खुलासा केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने किया है। (पूरी खबर पढ़े)

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम गिरा, 5 की मौतः कोलकाता गोदाम गिरने का बड़ा हादसा हुआ है। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 50 से अधिक मजदूर गोदाम के मलबे में दब गए हैं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना (Indian Army) की भी मदद ली जा रही है। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किया है। (पूरी खबर पढ़े)

मुनीर को जिनेवा में मारने की थी साजिशः ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार के एक ऐसा दावा किया है कि जिससे पाकिस्तान से लेकर ईरान तक सियासत हिल गई है. उन्होंने कहा है कि इजरायल की सीक्रेट एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके डेलीगेशन की हत्या की साजिश रची थी. जैसा कि यह कहा गया है कि यह योजना उस समय बनाई गई जब मुनीर स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक महत्वपूर्ण शांति वार्ता में भाग लेने पहुंचे थे. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m