Today’s Top News, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. आदिवासी नेता और पूर्व सांसद दीपक बैज का कार्यकाल कल यानी 12 जुलाई को खत्म होने की खबर है. इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है. हालांकि टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की कोई समय सीमा नहीं है. सभी फैसले हाई कमान लेता है.
बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत
धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एकतरफा प्यार में युवती की हत्या
दुर्ग। भिलाई में PG में घुसकर 19 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का निकला, जिसमें युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवती का दूर का परिचित था।
महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।
रायपुर के स्टेडियम में नहीं होंगे क्रिकेट मैच
रायपुर. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाया है. भूजल के इस्तेमाल को लेकर उठे सवालों और बार-बार जारी हुए नोटिस के जवाब नहीं देने पर रायपुर समेत तीन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. अब बिना एनजीटी की मंजूरी के यहां कोई भी खेल आयोजन नहीं हो सकेंगे.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
बड़ा हादसा: चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
भिलाई PG हत्याकांड का खुलासा : एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़: चित्रकोट सर्किट हाउस के छत पर चढ़ी महिला, वीडियो हुआ वायरल
CG Crime : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

