आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर के पर्यटन केंद्र चित्रकोट में रील बनाने की सनक में जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है, जहां महिला ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए सर्किट हाउस की छत में चढ़कर रील बनाई और सोशल मीडिया में इसे पोस्ट कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पढ़िए पूरी खबर
दरअसल, सर्किट हाउस में सरकारी और VIP मेहमानों का आना जाना रहता है। ऐसे में सर्किट हाउस के इर्द गिर्द अक्सर सुरक्षा पुलिस कर्मियों के हवाले रहती है, लेकिन एक महिला ने सर्किट हाउस के छत में रील बनाकर व्यवस्था पर सवाल तो उठाया ही साथ ही खुद की जान से खिलवाड़ भी किया।
खड़े हुए सवाल
महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्किट हाउस के छत से बनाए गए कई वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में महिला नाचते हुए रील बनाती हुई नजर आ रही, जबकि एक अन्य वीडियो में महिला के साथ अन्य पुरुष भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महिला को छत में जाने की अनुमति आखिर किसने दे दी, अगर महिला पैर फिसल जाता और वह गिर जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

