Today’s Top News: कवर्धा। एक तरफ जहां नए सीजन की धान खरीदी की तैयारी चल रही है, वहीं बीते सीजन में की गई धान खरीदी का ही हिसाब गड़बड़ाया हुआ है. जिले में धान खरीदी सीजन 2025-26 के आंकड़ों में उपार्जन केंद्रों से लेकर संग्रहण केंद्रों तक धान के उठाव और मिलान में हजारों मीट्रिक टन की कमी सामने आई है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसपर पुलिस द्वारा जब्त DJ वाहन को छुड़वाने के दौरान गुढ़ियारी थाना में तोड़फोड़ और टीआई से बदसलूकी का आरोप है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, हालांकि वह मौके से फरार हो गया था. गिरफ्तार के बाद अब आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस्पात मंत्रालय का बयान सामने आया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में संयंत्र को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इन दावों का खंडन किया है। साथ ही प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई. वह अपनी टोली के साथ ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने के लिए जा रहीं थी. इस दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें ठोकर मार दी. मामला दर्री थाना इलाके का है.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी

प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

BJYM नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ और TI से की थी बदसलूकी

भिलाई स्टील प्लांट के बिकने का सच क्या है? पूर्व CM के आरोपों पर जानिये इस्पात मंत्रालय ने क्या कहा…

CG Accident News : तेज रफ्तार बुलेट का कहर, जसगीत गाने जा रही 2 महिलाओं की मौत, चालक घायल

नशा मुक्ति का संदेश देने छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस के जवानों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, DGP गौतम ने दिखाई हरी झंडी

नशे में नवरात्रि ड्यूटी! CAF जवान पर गाड़ी की चाबी निकालने और गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में कार्यरत पूर्व सलवा जुडूम कर्मियों ने सेवा शर्तों को लेकर लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

बुजुर्ग महिला की हत्या: तीन साल की पोती को उठाकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोकने पर मार दिया चाकू

CG News: नदी किनारे मिली युवक की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

CJP पर भड़के छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास! बोले- ‘ये कॉकरोच हैं, रावण दहन पर इनका भी दहन कर दें’

मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल वसूल रहे 4,50,000 रुपए से अधिक राशि…

चलती कार में महिलाओं ने बनाई रील : कोई दरवाजे पर लटकी, तो कोई बोनट पर लेटी… VIDEO VIRAL

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, CM साय 20 अक्टूबर को ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन, रेल मंत्री वर्चुअली होंगे शामिल

CG News : दोस्तों के साथ डैम पहुंचा था युवक, नहाते के दौरान हुआ हादसा… पसरा मातम

जल-जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने किया विस्थापन का विरोध, मांग नहीं माने जाने पर दी विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी

नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…

बुझ गया घर का एकलौता चिराग! ट्रेन की चपेट में आया 13 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत

बस्तर दशहरा में शामिल होने मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र दंतेवाड़ा से रवाना, दी गई भावभीनी विदाई

बस्तर दशहरा में अनोखी बेल पूजा की रस्म, जोड़ी बेल फल से जुड़ी है देवी दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी की रोचक कथा

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H