Today’s Top News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, सरकारी कर्मचारियों, सड़क निर्माण, पर्यटन, रेल कनेक्टिविटी और खेल समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए। कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने, सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने और मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के लिए पांच साल में ₹500 करोड़ का प्रावधान करने को मंजूरी दी। बैठक में पर्यटन विकास मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, औद्योगिक निवेश और कृषक उन्नति योजना में संशोधन से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते समय बच्ची पानी से भरे टब में गिर गई। परिजन जब तक उसे संभाल पाते, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला नगर पंचायत डौंडीलोहारा के राजापारा का है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबारी गुलशन बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी समाप्त हो गई है। ईडी की टीम ने आज सुबह कारोबारी के घर दबिश दी थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन छानबीन की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां अपने साथ ले गए। इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। वहीं गुलशन बघेल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है।
रायपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव और मोहला-मानपुर जिले के सभी स्कूलों में डीईओ ने 28 अक्टूबर को छुट्टी दे दी है। वहीं चक्रवात को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की लापरवाही पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब मिलने के मामले में हाईकोर्ट ने CGPSC पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने आयोग को संबंधित अभ्यर्थी को तीन महीने के भीतर मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CGPSC पर 50 हजार रुपए का जुर्माना, उत्तरपुस्तिका से 4 पन्ने गायब मिलने पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
मोबाइल देखने को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
CG News : इंस्टाग्राम में मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली खोज
CG News : जादू-टोना के नाम पर सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
तेज रफ्तार कार का कहर: युवती और महिला को मारी टक्कर, फिर साइकिल को दूर तक घसीटा, देखें वीडियो
शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला : 6 तत्कालीन अफसर समेत 22 आरोपियों के नाम, 1000 पन्नों का चालान पेश
खून से सनी मिली अधेड़ की लाश: इलाके में फैली सनसनी, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर
CG Breaking News : ‘सुशील विला’ पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी
नाका तोड़कर भागा ट्रक चालक, रोकने पर वन विभाग के बैरियर प्रभारी से की मारपीट, पुलिस ने दबोचा
छत्तीसगढ़ के जेलों में रिक्त पदों पर कब होगी भर्ती? हाईकोर्ट ने डीजी जेल से मांगा जवाब
बिना रजिस्ट्रेशन विकसित की वात्सल्य गौरव-1 परियोजना, CG-RERA ने प्रमोटर पर लगाया लाखों का जुर्माना
प्रदेश स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

