Today’s Top News: रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां गए प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की लगातार जानकारी जुटा रही है।

पिथौरा। पिथौरा की माटी से देश की राजधानी के राष्ट्रपति भवन तक का सफर चार नन्हे विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पिथौरा और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बन गया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पिथौरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राखी बंधवाई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट का दोपहर को लैंडिंग के दौरान एक पहिया बुरी तरह से फट गया. घटना से विमान सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई.
बिलासपुर। बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। महादेव घाट पर बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे युवक की खारुन नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के बाद नदी में नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और एनीकट के नीचे बने भंवर में फंसकर डूब गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
Exclusive : Alliance Air फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान फटा टायर, 60 यात्री थे सवार
CG Accident News: तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, एक घायल
टीएमसी पाण्डोपारा, झिलमिली साइड स्टोर में हुई 50 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व, भाई-बहन के अटूट रिश्तों का दिख रहा अनुपम संगम
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


