Today’s Top News: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रम, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को इंडिगो की फ्लाइट 6E2307 से रायपुर लाया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है, जिसके बाद उसे 4 नवंबर को CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका के मामले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज भाजपा सांसद विजय बघेल की गवाही होनी थी, लेकिन सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल की ओर से उनके अधिवक्ता ने आवेदन पेश कर अगली तारीख देने की मांग की।

कोरबा। त्यौहार के नजदीक आते ही मिठाईयों और खाद्य समाग्रियों की बिक्री बढ़ जाती है. लोग मिलवाट से बचने के लिए पैकेट्स या घर में ही मिठाई बनाने की तैयारी करते हैं. बाजार से लोकल ब्रांड छोड़कर नामी ब्रांड्स पर भरोसा जताते हैं. लेकिन क्या हो नामी ब्रांड के उत्पाद ही जांच में फेल हो जाएं. ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया हैं, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

धमतरी। देशभर में दीपावली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा, लेकिन अपने अनोखे दस्तूर के चलते छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सेमरा गांव के लोग मंगलवार 2 नवंबर को ही दिवाली मनाई। हफ्तेभर पहले ही त्यौहार मनाने की सदियों पुरानी परंपरा को मौजूदा पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है। चाहे दिवाली का त्याेहार हो या फिर दशहरा। बताया जाता है कि इस परंपरा को तोड़ने की जूर्रत करने पर गांव में कोई ना कोई अनहोनी होती है इसलिए यहां हर त्योहार को हफ्तेभर पहले मनाया जाता है। अनोखी प्रथा इस गांव की पहचान बन चुकी है, जिसे देखने हर मौके पर लोग दूर-दूर से आते हैं।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

महादेव सट्टा ऐप केस: रायपुर पहुंचा सौरभ चंद्राकर, CBI दो दिनों तक करेगी पूछताछ, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानिए क्या है पूरा मामला…

Chhattisgarh : सेहत से खिलवाड़! Haldiram और Patanjali जैसे ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल

छत्तीसगढ़ के इस गांव में मनाई गई दीपावली, जानिए क्यों हफ्तेभर पहले मनाया जाता है हर त्योहार…

देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित, सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मौके पर मारी रेड, 25 लाख तक कैश समेत मोबाइल और कार जब्त

राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

गांव गया था कारोबारी का परिवार, पीछे सूने मकान से 8 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लाखों रुपये कैश ले उड़े चोर! जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में महिला की मौत पर बवाल: नायब तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश जारी

जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत: परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री के गेट पर दिया धरना, सुरक्षा उपकरणों में अनदेखी का लगाया आरोप

राज्योत्सव 2026: प्रदर्शनी स्टॉल के पुरस्कारों की घोषणा, वन विभाग को प्रथम और पंचायत विभाग को मिला द्वितीय पुरस्कार

दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत: मंदिर से बाहर निकलते ही ट्रक ने कुचला, फरार चालक की तलाश जारी

11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से हुई थी मासूम की मौत, डेढ़ साल बाद भी मुआवजे के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रदेश चुनाव टोली, चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की, देखें लिस्ट…

मंच सजा, लेकिन खाली रह गईं कुर्सियां! गरियाबंद राज्योत्सव में नहीं दिखी उम्मीद के मुताबिक जनभागीदारी, शहर से दूर आयोजन पर उठे सवाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण, अब रायपुर में मिलेगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं

Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

रियल एस्टेट परियोजनाओं में नियमों के उल्लंघन पर RERA का एक्शन, बालाजी बिल्डर्स पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, प्रमोटर को दिए ये निर्देश

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के प्रमोशनल कंटेंट पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी का विरोध, आपत्तिजनक दृश्यों पर रोक लगाने की मांग, NMC को भेजा कानूनी नोटिस

13 निकायों में दिसंबर में होंगे चुनाव : भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, सांसद संतोष पांडेय ने कहा – निगम में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे

निजी जमीन पर अवैध रेत भंडारण और परिवहन का आरोप: शासन को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण का विरोध, 18 गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर के समर्थन में उतरे अमित जोगी! बोले- मैं उसका फैन हूं, आपको भी होना चाहिए

सावधान! दिवाली के लिए आपकी स्वादिष्ट मिठाईयां ऐसे हो रही तैयार, देखें VIDEO

राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत: घर के आंगन में मिली लाश, कमरे में मिले खून के छींटे, जांच में जुटी पुलिस

‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!… PM Modi के समर्थन में डिप्टी CM विजय शर्मा का अनोखा अंदाज, Gen Z स्टाइल में X पर किया पोस्ट

नगर पंचायत से अलग होकर ग्राम पंचायत बनाने की मांग, 5 वार्डों के लोगों ने किया प्रदर्शन

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H