Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों का 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 321 दिनों से जारी आंदोलन आज एक बार फिर चर्चा में आ गया। गुरुवार को 422 डीएड अभ्यर्थी अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पहुंचे और नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए।

जीपीएम। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमरपुर के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को पतगवां के पास पकड़ लिया है।
मोहला-मानपुर। जिले में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की मंशा पर प्रशासनिक उदासीनता का ग्रहण लगा हुआ है, जहां स्कूली नौनिहालों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए एक करोड़ की लागत से शुरू किए गए प्रोजेक्ट ठप हो गया है। दरअसल जिले में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता व क्षेत्रीय विकास के लिए मिलने वाले डीएमएफ यानी जिला खनिज न्यास के पैसे से प्रशासनिक हुक्मरानों ने 25-25 रुपए की लागत से जिले के चार अलग-अलग स्कूलों में हाईटेक डिजिटल क्लास रूम की स्थापना तो कर दी, लेकिन इसके क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने शासन की डिजिटल शिक्षा के तमाम दावों की पोल खोल दी है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम शामिल हैं। कारोबारी बलिराम धरमानी ने आरोप लगाया है कि लाभांडी की जमीन के पुराने सौदे को आधार बनाकर उनसे चार करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे। रकम देने से इनकार करने पर होटल वेलिंटन में उनके साथ मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG में भीषण सड़क हादसा : हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक का सिर धड़ से अलग, युवती की भी मौत
सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से 5-6 लोगों पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापा, 50 बोरी और 15 क्विंटल धान जब्त
CG Transfer News : वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
दिवाली में जंगल सफारी और जू दो दिन रहेंगे बंद, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
शराब के नशे में प्रधानपाठक पहुंचे स्कूल: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

