Today’s Top News: जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार देश के वीर जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर को चुना और करनपुर CRPF की कोबरा बटालियन कैंप में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई। इस दौरान जवानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक और प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में चर्च के अंदर जमकर बवाल हुआ है। रजगामार स्थित चर्च में हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों के घुसने और महिलाओं के साथ हुज्जतबाजी करने का आरोप लगा है। इसके बाद मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित मसीही समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। लोढ़ेनापाठ निवासी जितेंद्र राम का शव 7 नवंबर की सुबह ग्राम सन्ना में एक खेत के गड्ढे में मिला। बच्चे का शव बोरी, कंबल और गोदरी में लपेटकर रखा गया था। इस मामले में अब शरीर से आंखें और किडनी गायब होने के बेहद गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में संदेही ममेरे चाचा वासुदेव उर्फ टांगनु को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
जशपुर। प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

