Today’s Top News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच में प्रथम दृष्टया प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 289, 3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रायपुर। रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ रुपये से अधिक कथित घोटाले का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है। TNC (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) और मार्ग संरचना अप्रूवल के नाम पर नियम-कानूनों को दरकिनार कर फाइलें पास करने और बाद में मूल दस्तावेज गायब होने के आरोप लगे हैं। मामले में प्रक्रिया को बायपास करने, 70 खसरा नंबर की फाइलें गायब होने और अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत जैसे गंभीर सवाल उठे हैं, जिस पर अब जांच के आदेश दिए गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है। बता दें कि प्रदेश में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा रायपुर में गर्मी पड़ रही है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना के तहत पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

वेदांता पॉवर प्लांट में 20 मौतों के बाद कार्रवाई : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

राजस्व विभाग में ‘पैसे का खेल’! फर्जी फौती, 20 लाख लोन और जमीन हेराफेरी से परेशान आदिवासी महिला, न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

CGMSC घोटाला: ACB-EOW ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ 3500 से अधिक पन्नों का पूरक चालान किया पेश, सरकार को 550 करोड़ की पहुंचाई थी आर्थिक क्षति

CG News : रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, एक लाख रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी, भीषण गर्मी पड़ने पर सरकार ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा, जानिए डिटेल्स

प्रदेश में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ की हो रही सप्लाई, आईटीसी की कार्रवाई में 5 लाख का माल जब्त…

Exclusive : रायपुर नगर निगम में 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला! TNC और मार्ग संरचना अप्रूवल के नाम पर हुआ खेल, फाइलें गायब, जानिए क्या कहते हैं अधिकारी

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय बदला, अब सिर्फ 4 घंटे होंगे संचालित, आदेश जारी

भूमिपूजन कार्यक्रम से नदारद अफसरों पर भड़कीं विधायक उधेश्वरी पैंकरा, कलेक्टर को कार्रवाई करने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, देखें VIDEO…

मुठभेड़ में मारी गई नक्सली लीडर रूपी को शहीदी विदाई! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग’…

वेदांता पावर प्लांट हादसा : कांग्रेस जांच कमेटी दौरा; दीपक बैज ने कहा- 11 साल पुराने प्लांट में क्षमता से अधिक हो रहा था उत्पादन, सुरक्षा की अनदेखी से गई मजदूरों की जान

राज्यसभा अध्यक्ष राधाकृष्णन ने उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया, 6 सदस्यों में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम भी शामिल

बिना पंजीकरण प्रचार पर CGRERA की कड़ी कार्रवाई, ‘डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब’ प्रोजेक्ट के खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक

Raipur News : हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके गिरफ्तार, देसी कट्टे के साथ 3 नग जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज है 12 से ज्यादा मामले

नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा, पीड़िता को पांच लाख मुआवजा देने का आदेश

मां तुझे सलाम! सौतेली होने के बाद भी जन्म से मानसिक दिव्यांग की गार्जियन बनने लगाई याचिका, हाई कोर्ट ने दिया यह निर्देश…

सदन में गूंजा ‘जय जोहार’: लक्ष्मी वर्मा ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, छत्तीसगढ़ महतारी और भोरमदेव मंदिर उकेरी साड़ी पहनकर बढ़ाया प्रदेश का मान

BREAKING: IPS विकास कुमार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, NIA में बनाए गए पुलिस अधीक्षक…

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ में जनगणना अभियान का आगाज : सीएम साय ने की स्व-गणना, कहा – देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

झारखंड के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग, इलाके में हाई अलर्ट

POCSO एक्ट का आरोपी शिक्षक कोर्ट की छत से गिरकर घायल, न्यायालय परिसर से कूदा या पुलिस ने दिया धक्का? घायल आरोपी ने लगाया गंभीर आरोप…

बालको चिमनी हादसे में जीडीसीएल कंपनी की साजिश बेनकाब, गवाह को बहला-फुसलाकर होटल में रखा था, पुलिस ने आरोपी के साथ रंगे हाथ पकड़ा

Video : पुणे में बंधक बनाया गया छत्तीसगढ़ का मजदूर! पति को बचाने गर्भवती महिला पहुंची SP के पास, देखें हाथापाई का वीडियो

टिंबर मार्केट के गोदाम में भीषण आग से हड़कंप: अब तक 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देर रात से आग बुझाने का कार्य जारी