Today’s Top News : साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई फैसले, रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम की अधिसूचना जारी, छत्तीसगढ़ में शराब अब प्लास्टिक की बोतल में, FIR दर्ज करने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने की वसूली, 6 महीने से लापता छात्रा बेंगलुरु में मिलने के बाद भी नहीं लौटी घर… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. नए साल में हुई पहली साय कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इसके बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर क्षेत्र को औपचारिक रूप से पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब शराब कांच की बोतलों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में बेची जाएगी। यह अहम फैसला आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है और इसे वित्त वर्ष 2026–27 से लागू किया जाएगा।
दुर्ग। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को निलंबित कर दिया है. आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से एफआईआर दर्ज करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत ली थी.
सूरजपुर। जिले की एक नाबालिग छात्रा के लापता होने के छह महीने बाद भी प्रशासन उसे वापस लाने में असफल नजर आ रहा है। बच्ची के पिता बीते छह महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि तीन माह पूर्व छात्रा के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिलने के बावजूद अब तक उसे घर नहीं लाया जा सका है। इसी को लेकर आज पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बच्ची को जल्द वापस लाने की मांग की है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –