टोहाना। टोहाना क्षेत्र के गांव चांदपुरा के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती Swift Dzire कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने समय रहते गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में दोनों युवक सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के गांव टियापति निवासी साजिद खान गांव मुदलिया स्थित मक्का मस्जिद में मौलवी हैं। देर रात वह अपने मामा के बेटे जाहिद खान के साथ Swift Dzire कार में सवार होकर घग्गर साइफन चांदपुरा से गांव मुदलिया की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि चांदपुरा गांव के पास पहुंचते ही अचानक कार से लपटें निकलने लगीं। कार में आग लगी देखकर दोनों युवक घबरा गए। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। उनके बाहर निकलते ही आग ने तेजी से पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप

