नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहेदी के पीपरटोला ग्राम में दुखद हादसा घटित हो गया। यहां पर मोटर पंप बिगड़ने पर सुधारने के लिए बाहर निकालने उतरे 2 किसानों की कुएं में बनी मीथेन जहरीली गैस के प्रभाव में आने से उनकी मौत हो गई। घटना देर शाम में होने से महेश भारत लाल चौधरी मरार उम्र 45 साल और युवराज चंदन लाल बिसेन कलार उम्र 55 साल की मौत हो गई। जिनके शव को एसडीईआरएफ की टीम ने रात में ही कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला और पुलिस को सौंप दिया है। जिनका पीएम आज किया जाएगा।

READ MORE: नप गए बंदूकधारी सब इंजीनियर, गाज गिरते ही खोली विभाग में कमीशनखोरी की पोल 

बता दें कि इस समय किसानों ने खेत में धान की रोपाई कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते वे सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता होने पर मोटर पंप चलाते हैं और बिगड़ने पर बिना सुरक्षा या जांच किए बगैर कुएं में उतर जाते हैं। पिपरटोला में भी महेश भारत लाल चौधरी और युवराज चंदन लाल बिसेन कुएं में मोटर पंप बिगड़ने पर सुधारने के लिए बाहर निकालने उतर गए। जो कि कुएं की गैस के प्रभाव में आ गए और पानी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि एक के नीचे गिरने पर दूसरा बचाने गया और वह भी प्रभाव में आ गया था। जिसकी सूचना पर किरनापुर थाना पुलिस पहुंची। वहीं बालाघाट से एसडीईआरएफ/ होमगार्ड टीम को बुलाया गया। जिसने रात लगभग 10 बजे कठिन रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया है।

READ MORE: नरक में भी जगह नहीं मिलेगीः गौवंश से अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

जिले में कुएं में बनने वाली मीथेन जहरीली गैस के प्रभाव में आने से पीपरटोला की घटना सहित 3 दिन में तीसरी घटना है। जिसमें 4 की मौत और 2 घायल हो गए । एक घटना भरवेली थाना क्षेत्र में हुई जिसमें मरारी टोला 1 किसान अशोक मरार की मौत और उसके भतीजा सहित 2 घायल हो गए। वहीं किरनापुर थाना क्षेत्र में 1 महिला की मौत हो गई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m