अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से बीते दिनों एक शासकीय सेवक द्वारा मर्यादाओं को तार-तार करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया था। यहाँ जनपद पंचायत मझगवां में पदस्थ सब इंजीनियर (उपयंत्री) सतीश समेले द्वारा बंदूक की नोक पर सड़क पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण बंदूक की नोक पर किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था और मामले पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद  जिला पंचायत सी ई ओ ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए बुधवार को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वही इस कार्यवाही को सब इंजीनियर ने निराधार बताया है और विभाग में कमीशन के खेल की पोल खोल दी है।

READ MORE: धिरौली रेल परियोजना पर बवाल: पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई की मांग  

सब इंजीनियर के सस्पेंशन का बवाल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ  कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं, जिसमें सब इंजीनियर साहब शासकीय निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए हाथ में बंदूक लहराते हुए पहुँचे थे। इस सनसनीखेज मामले को   प्रमुखता के साथ दिखाए जाने के , बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया था।मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। उन्होंने सब इंजीनियर के इस रवैये को शासकीय नियमों और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत मानते हुए अत्यंत गंभीर पाया। जिला पंचायत सीईओ ने सब इंजीनियर सतीश समेले को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर इस पर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके साथ ही जिला दंडाधिकारी (कलेक्टर) को भी पत्र लिखकर शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों के उल्लंघन के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जहाँ से भी उपयंत्री को नोटिस जारी किया गया। 

सीईओ के मुताबिक , बंदूक लहराने के इस मामले के अलावा भी सब इंजीनियर के खिलाफ स्टाफ के अन्य कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने तथा सरपंच-सचिवों द्वारा काम में लापरवाही और प्रताड़ना की कई शिकायतें दर्ज थीं। दोनों नोटिसों का जवाब तय समय सीमा में आने के बाद जब उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक और न्यायसंगत नहीं पाया गया, तो  त्वरित कार्यवाही करते हुए सब इंजीनियर सतीश समेले को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है, जाँच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके और सब इंजीनियर गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए उन्हें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यपालन यंत्री कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

READ MORE: नरक में भी जगह नहीं मिलेगीः गौवंश से अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जहाँ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं निलंबित होते ही सब इंजीनियर सतीश समेले का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने आकर विभाग के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार और अंदरूनी खेल को उजागर कर दिया। सब इंजीनियर समेले ने आरोप लगाया कि विभाग में हर निर्माण कार्य के बदले ऊपर से नीचे तक कमीशन का एक निश्चित बंटवारा होता है। उन्होंने कहा कि बिना कमीशन दिए यहाँ कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती है। खुद पर हुई कार्रवाई से बौखलाए सब इंजीनियर ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पूरी व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली और कमीशनखोरी की पोल खोलकर रख दी।अब देखना यह कबीले गौर होगा कि बंदूक संस्कृति के बाद उपयंत्री द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के इन गंभीर आरोपों पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m