आशुतोष द्विवेदी, रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र में निजी नेशनल अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल बंद कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
आरोप है कि उन्हें सीढ़ियों से भेज दिया
मृतक की पहचान अमरपाटन क्षेत्र के लालपुर निवासी सुरेश सेन के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कंधे की हड्डी टूटने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में अस्पताल कर्मचारी उन्हें स्ट्रेचर से लिफ्ट के जरिए ऊपर ले जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सीढ़ियों से भेज दिया गया।
चीलघाट नदी में गिरे ट्रक से निकाले गए 2 शवः देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दोनों मृतक
सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी
ऊपर पहुंचने पर परिजनों ने सुरेश सेन को लिफ्ट के निचले हिस्से में फंसा पाया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि हादसे से कुछ देर पहले इसी लिफ्ट में एक युवती भी फंस चुकी थी, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी की गई।
राजधानी में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: मां और मामा ने दुपट्टे से गला घोंटकर की 17 साल की
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
कुत्ते ने कराई ऐसी लड़ाई कि पहुंच गया मामला थानेः चाची पर ईंट चली, भतीजे को उसी कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


