जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 14 साल की आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और जबरन अबॉर्शन के बाद हुई मौत के बाद भारी बवाल मचा हुआ है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा के स्कूल शिक्षक ने कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. उसकी मौत के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. पीड़िता के पिता की याचिका पर हाई कोर्ट ने भी मामले की सुनवाई सोमवार को तय की है.

पुलिस के विशेष जांच दल एसआईटी ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक और एक नर्स भी शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 15 साल की आदिवासी लड़की से कथित दुष्कर्म और इसके बाद हुई उसकी मौत के मामले में जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. आरोप है कई 14 साल की आदिवासी छात्रा के साथ कई महीनों तक एक स्कूल शिक्षक ने दुष्कर्म किया, जिससे वह सात माह की गर्भवती थी. जबरन गर्भपात कराने के क्रम में 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई.

छत्रू पुलिस को 20 अगस्त को लड़की की संदिग्ध हालात में मौत की खबर मिली थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली. जांच में पता चला कि सरकारी स्कूल का टीचर मोहम्मद इशाक लंबे समय से छात्रा का शोषण कर रहा था. लड़की के प्रेग्नेंट होने पर स्कूल शिक्षक ने अपने भाई के साथ मिलकर गर्भपात की खौफनाक साजिश रचते हुए गर्भ गिराने की कोशिश की, जिससे की आदिवासी छात्रा की मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें स्कूल का हेडमास्टर, मुख्य आरोपी, एक नर्स और किश्तवाड़ जिला अस्पताल में तैनात दैनिक वेतन पर काम करने वाला सैनिटरी कर्मचारी शामिल हैं.

सरकार ने जांच पूरी होने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि दैनिक वेतन वाले कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इस घटना के विरोध में गुरुवार को किश्तवाड़ में पूर्ण बंद भी रहा.

वहीं, कांग्रेस नेता जीएम सरूरी ने मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार जताया. सरूरी ने हाल ही में किशोरी के परिवार से मुलाकात की थी और बाद में सिन्हा से फोन पर बात कर मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग की थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m