अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के संकेत दिए हैं। आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price तेजी से नीचे आ सकता है।
Iran War खत्म होने से गिरेंगे Oil Prices?
फार्मले हाउस में ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कहा कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यहां तक संकेत दिया कि यह अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के आसपास खत्म हो सकता है। ट्रंप के मुताबिक, युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच इस सप्ताह Brent Crude Price 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में कीमतों में गिरावट आई, लेकिन ब्रेंट अभी भी 104 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है।
Hormuz Strait पर ट्रंप का बड़ा बयान
होर्मुज स्ट्रेट में तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ट्रंप ने कहा कि “सब कुछ ठीक हो जाएगा।” उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपना “प्रिय मित्र” बताते हुए क्षेत्रीय स्थिति पर भरोसा जताया।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि Hormuz Strait पर अमेरिका का नियंत्रण है और ईरान समर्थित हूती अमेरिका से सीधे टकराव नहीं चाहते। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है और यहां किसी भी लंबे व्यवधान से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
अभी Crude Oil Price कितना?
युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कीमतों में कुछ नरमी आई है। Brent Crude 104 डॉलर से ऊपर, जबकि WTI Crude करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास नजर आ रहा है। वहीं Murban Crude करीब 119.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
अब बाजार की नजर इस बात पर है कि Iran War कब खत्म होता है और Hormuz Strait में तेल की सप्लाई कितनी सामान्य रहती है। अगर तनाव तेजी से कम होता है, तो ट्रंप के मुताबिक Crude Oil Price में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



